हरिद्वार

हरिद्वार में हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, कार में सवार लोगों ने भागकर बचाई जान

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एक कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से  जा रही थी।
कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक वाहन में आग लग गई। जिसमें बैठे ड्राइवर अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी ग्राम कुर्बालियन, थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल रोशनाबाद हरिद्वार ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपने आप को बचाया।
सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर वाहन की आग को बुझाया गया। वाहन में अमन कुमार अकेले बैठे थे। बताया कि चंडी चौक के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। जिसका तेजी से पीछा करते हुए वह यहां तक पहुंचे थे। अत्यधिक गर्मी और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण आग लगना प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। वाहन को साइड लगा दिया है। कोई जनहानि नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top