हरिद्वार

हरिद्वार में गुलेल से सिपाही का आंख फोड़ने वाला पारदी गिरोह का इनामी नोएडा से गिरफ्तार

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 26 मई 2022 की रात हरिद्वार में की थी घटना

हरिद्वार। हरिद्वार में गुलेल से सिपाही की आंख फोड़ने वाले पारदी गिरोह के सरगना को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने नोएडा में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित एक साल से फरार था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि 26 मई 2022 की रात हरिद्वार के रानीपुर थाने में चीता यूनिट में तैनात दो सिपाही शिवालिक नगर में एक अपराधी को पकड़कर उससे पूछताछ कर रहे थे। तभी उसके कुछ साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उनमें से एक ने गुलेल से हमला किया, जिससे एक सिपाही की आंख खराब हो गई। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। जांच में पता चला कि सभी आरोपित कुख्यात पारदी गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी को अंजाम दिया था।
अगले कुछ दिनों में हरिद्वार पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गुलेल से सिपाही की आंख फोड़ने वाला पारदी गिरोह का सरगना विक्रम निवासी मेहताब पार्क, आगरा (उत्तर प्रदेश) फरार चल रहा था। उस पर आइजी गढ़वाल ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विक्रम की तलाश में जुटी एसटीएफ को पिछले दिनों सूचना मिली कि वह नोएडा के दादरी में छिप कर रहा था। इस पर पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई, जिसने बीते शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विक्रम ने बताया कि उसका सात लोगों का गिरोह था। घटना वाली रात वह हरिद्वार के शिवालिक नगर में एक घर में चोरी करने घुसे थे। तभी दो पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। उनसे बचने के लिए उसने गुलेल से हमला कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top