हरिद्वार

हरिद्वार में भाई-बहन ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की

घर मे कहासुनी होने के बाद उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने शव कब्जे ले लिए
हरिद्वार।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लाल पुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक शव पटरी के पास पड़ा है । कण्ट्रोल रूम द्वारा थाना ज्वालापुर को सूचित किया गया जिस पर मौक़े पर व० उ० नि० राजेश बिष्ट ,रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मय फ़ोर्स के मौक़े पर पहुँचे। 
लाल पुल रेलवे पटरी के आस पास इंद्रा बस्ती सोनिया बस्ती मोहल्ला कस्सावान आदि के काफ़ी लोग एकत्रित हो गए हैं। 1 पुरुष व एक महिला का शव ट्रेन से कटकर क्षत विक्षिप्त अवस्था में पटरी के पास ट्रेन से कट कर पड़े थे। उपस्थित लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। RPF व GRP के कर्मचारी गण भी उपस्थित आए।
उपस्थित लोगों में से साकिब पुत्र फ़ारुक तथा साजिद पुत्र फ़ारुक निवासी गण मोहल्ला बाबर कॉलोनी पाँव धोई  थाना ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा मृतक पुरुष की शिनाख्त समीर उम्र 16 वर्ष पुत्र फ़ारुक तथा  महिला की शिनाख्त अलीसवा उम्र 14 वर्ष पुत्री फ़ारुक के रूप में की गई।
साकिब और साजिद उपरोक्त द्वारा अवगत कराया गया कि मृतक समीर तथा अलीसवा उनके सगे भाई बहन है जो घर से रात्रि 10 बजे के आस पास नाराज़ होकर आ गए थे और दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है मौक़े से शवों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, शवों का पंचनामा कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top