हरिद्वार

हरिद्वार में मूक बधिरजनों ने राष्ट्रहित में किया मतदान

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के मूक बधिरजनो में मतदान को लेकर भारी उत्साह है। बड़ी संख्या में मूक बधिरजनो ने मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। मूक बधिरजनो ने अलग अलग बूथों पर जाकर मतदान किया। मतदान के बाद सभी मूक बधिरजनो ने देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा के चंद्राचार्य चौक के नजदीक होटल में एकत्र होकर चुनाव के संबंध में चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि मूक बधिर और दिव्यांगजन हमेशा से राष्ट्रहित में मतदान करते आए है। इस बार के मतदान में मूक बधिर और दिव्यांगजनों की संख्या पहले से बहुत अधिक है, क्योंकि बड़ी संख्या में सक्षम इसीआई एप में उनका रजिस्ट्रेशन स्वयं किया है और करवाया गया है। मूक बधिरजनों और दिव्यांगजनों में जागरूकता लाने में यह एप काफी कारगर है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के संपर्क में रहने वाले देश भर के मूक बधिरों की हमारे द्वारा वीडियो कॉलिंग के जरिए इंडियन साइन लैंग्वेज में सक्षम ईसीआई एप में रजिस्ट्रेशन करने में मदद की गई है। आज मतदान करने वालो में देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा, विवेक केशवानी, सरदार मोंटू, विद्यांशु खुल्लर, देव शर्मा, रजत कुमार, अवनीश, अभय सिंह, राजकुमार, सुनील जोशी, हेमंत कुमार, किशन व अन्य मूक बधिरजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top