हरिद्वार

हरिद्वार में व्यापारी का अपहरण कर उसकी पत्नी से मांगी पांच लाख की फिरौती, पत्नी ने मना किया पति को छोड़ भागे बदमाश

हरिद्वार। शृंगार सामग्री बेचने वाले एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी पत्नी से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि रंगदारी लेने से पहले ही आरोपित अपह्रत व्यक्ति को रुड़की क्षेत्र में उतारकर भाग गए। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में नरेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह शृंगार सामग्री बेचते हैं। शुक्रवार की शाम वह टहलने के लिए घर से निकले थे। वीआइपी डामकोठी के पास पहुंचने पर उन्हें दो युवक मिले और बातचीत शुरू कर दी।
आरोप है कि इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी और युवकों ने उन्हें कार के अंदर खींच लिया। कार में तीन अन्य युवक सवार थे। इसके बाद तीनों ने उनके मोबाइल से पत्नी पूनम को फोन किया और छोड़ने की एवज में पांच लाख की रकम मांगी। पैसे उन्होंने आनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही। लेकिन, पूनम ने पैसे न होने की बात कही।
इस पर वह पहले तीन लाख और बाद में 30 हजार रुपये लेने पर राजी हो गए। हालांकि पूनम के 30 हजार रुपये भी न होने की बात कही तो वह नरेश कुमार को मोहम्मदपुर मोहनपुरा रुड़की में कार से उतारकर भाग गए।
इसके बाद नरेश ने फोन कर पत्नी को सूचना दी और दोनों कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top