हरिद्वार

हरिद्वार में होटल कारोबारी से कुख्यात सुनील राठी के नाम से मांगी रंगदारी

पुलिस ने शुरू की पड़ताल, रंगदारी मांगने वाले कि फोन लोकेशन दिल्ली में मिली
हरिद्वार। कनखल के होटल कारोबारी से कुख्यात सुनील राठी के नाम से रंगदारी मांगी गई है। कुख्यात के नाम से रंगदारी मांगने के मामले को लेकर कनखल पुलिस में हडकंप मचा हुआ है। होटल कारोबारी की शिकायत पर कनखल पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के विष्णु गार्डन में होटल कारोबारी सन्नी कपूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में होटल कारोबारी ने बताया कि छह नवंबर को उसके मोबाइल फोन नंबर पर एक कॉल आई। कॉल कर रहे खुद को राठी बताकर हत्या की धमकी दी। आरोप है कि उसके बाद पुराने लेन देन का जिक्र करते हुए हिसाब कर लेने की धमकी दी। होटल कारोबारी ने कनखल पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कनखल पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मोबाइल फोन नंबर धारक की लोकेशन दिल्ली में होना सामने आई। पुलिस अब मोबाइल फोन नंबर को खंगालने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top