हरिद्वार

हरिद्वार में युवक को निर्वस्त्र कर हाथ रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, देखिए वायरल वीडियो

युवक को बेटी के साथ देखकर लड़की के घर वालों का चढ़ा पारा
हरिद्वार।
बेटी को युवक के साथ देखा तो लड़की के घर वालों ने प्रेमी को तालिबानी सजा दे डाली। ये सनसनीखेज मामला उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार का है। जिले के रुड़की में एक युवक के साथ बेटी को देखकर परिवार का पारा चढ़ गया। युवती के परिवार के लोगों ने युवक को निर्वस्त्र कर हाथ रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा।
घटना की किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो युवक के परिजनों से मामले की जानकारी ली गई। परिजनों ने दबंगों के डर से तहरीर देने से इनकार कर दिया है। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रही थी। इसमें कुछ लोग एक युवक को निर्वस्त्र कर हाथ रस्सी से बांध रहे थे। साथ ही वह युवक को दौड़ाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे थे।
वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच कराई तो पता चला कि घटनास्थल खटका बाईपास का है। वीडियो में जिस युवक के साथ मारपीट हो रही है, उसका नाम अर्जुन है और वह टोडा कल्याणपुर का रहने वाला है। युवक की पहचान होने पर पुलिस उसके घर पहुंची। वहां पता चला कि युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली तो पता चला कि वीडियो नौ अप्रैल का है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर देने की बात कही लेकिन दबंगों के डर के चलते परिजनों ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। साथ ही दबंगों से जानमाल का खतरा जताया। इस मामले में सिपाही अनूप सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेनपाल निवासी टोडा कल्याणपुर और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मेनपाल की बेटी युवक के पास खड़ी थी। इससे नाराज होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। वीडियो में मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top