हरिद्वार

हरिद्वार लक्सर में जुमे की नमाज पढ़ने गया था युवक, निर्माणाधीन मकान में मिला शव

ग्रामीणों के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी हली
हरिद्वार
। लक्सर के मखियाली खुर्द गांव में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए निकला युवक घर नहीं लौटा। देर रात युवक का शव गांव के पास ही निर्माणाधीन मकान में शटरिंग के सामान के नीचे पड़ा मिला। युवक की कुछ लोगों के साथ हाथापाई होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी हलीम का 22 वर्षीय बेटा शादाब शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नमाज पढ़ने के लिए लंढौरा स्थित मस्जिद
के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। 
इसी बीच गांव के दूसरे किनारे पर रहने वाले कुछ युवकों ने जानकारी दी कि जब शादाब नमाज पढ़ने जा रहा था तो उसकी कुछ युवकों के साथ कहासुनी और हाथापाई हुई थी। जब वह वहां से निकल रहे थे तो उन्हें समझा-बुझाकर अलग कर दिया था। इसी बीच तलाश करते हुए जब परिजन गांव के निकट निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो शादाब का शव शटरिंग के सामान और घास से ढका मिला। 
ग्रामीणों के मुताबिक शादाब के शरीर पर चोट के काफी निशान थे, किसी ने उसकी पीटकर हत्या कर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top