उधमसिंह नगर

खटीमा में अलाउद्दीन ने अजय बनकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म किया

खटीमा। सीमांत क्षेत्र में मुस्लिम युवक ने अनुसूचित जाति की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, एसटी-एससी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मझोला गांव की अनुसूचित जाति की युवती ने तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2022 में हास्टल में रहकर दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। इस दौरान उसे एक युवक मिला, जिसने अपना नाम अजय बताया।
युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा शादी करने की बात कही। जनवरी 2022 में आरोपित ने खटीमा में कमरा लिया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच उसे पता चला कि आरोपित युवक अजय नहीं, अलाउद्दीन है। उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद वह उस पर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसके मना करने पर उसकी अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश पीलीभीत न्यूरिया नवदिया निवासी अलाउद्दीन के विरुद्ध धारा 376, 504, 506 एवं एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। एसएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top