नैनीताल

नैनीताल में समुदाय विशेष के घोड़ा संचालकों ने पहाड़ी टैक्सी ड्राइवर के घर में घुसकर मारपीट मामले में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली

नारायण नगर शटल सेवा में समुदाय विशेष के टैक्सी चालक और शटल सेवा कर्मी के बीच एक विवाद लड़ाई में बदला

कमल जगाती
नैनीताल
। नैनीताल में एक समुदाय के टैक्सी ड्राइवर को दूसरे समुदाय के 20 से अधिक घोड़ा संचालक और टैक्सी ड्राइवरों द्वारा घर में घुसकर पीटने के बाद सूखाताल टैक्सी यूनियन और हिंदूवादी संगठन के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर देर रात तक कोतवाली में डटे रहे। पुलिस ने कार्यवाही के लिए रविवार बारह बजे तक का समय मंगा है।
शनिवार शाम नारायण नगर शटल सेवा में टैक्सी चालक मजहर और शटल सेवा कर्मी के बीच एक विवाद हुआ, जो लड़ाई में तब्दील हो गया। इसके बाद, शटल सेवा चलाने वाले और पहाड़ी टैक्सी चालक के परिवार का आरोप है कि घोड़ा और टैक्सी चलाने वाले लगभग दो दर्जन रामपुर के टांडा दढ़ियल के लोग उनके घर घुसे और उनके लड़के के साथ मारपीट की और धमकाया। देर शाम सूखाताल टैक्सी यूनियन के सभी टैक्सी चालक कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना के बाद हिंदुवादी संगठन के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को दो अलग अलग मारपीट की तहरीर दी गई। पीड़ित टैक्सी चालक का मैडिकल कराया गया। रात पौने एक बजे सी.ओ.सिटी विभा दीक्षित और कोतवाल के आश्वासन के बाद सभी अपने घरों को गए। पुलिस से बातचीत के दौरान टैक्सी चालकों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई सुझाव दिए और शिकायतें की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top