उधमसिंह नगर

नानकमत्ता में पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो बुजुर्ग बीमार पत्नी को बेड पर लिटाकर थाने पहुंचा

रुद्रपुर। नानकमत्ता में अपने पड़ोसी व पुत्र से परेशान बुजुर्ग पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाते-लगाते थक गया, मगर पुलिस अनसुना करती रही। इससे आजिज आकर बुजुर्ग बीमार पत्नी को बेड पर लिटाकर थाने पहुंच गया।
साथ ही कार्रवाई की गुहार लगाई। अड़ गया कि कार्रवाई होने पर ही यहां से जाएंगे। यह देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आश्वासन मिलने पर बुजुर्ग महिला को लेकर वापस जाने को राजी हुआ।
शनिवार सुबह करीब ग्राम सलमती निवासी गुरचरन सिंह अस्पताल के पहिए वाले बेड पर पैरालिसिस से ग्रसित पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष के कार्यालय के बाहर पत्नी को लेटा दिया। साथ ही वह अर्द्धनग्न हो गया। यह देख पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के होश उड़ गए।
दारोगा शंकर सिंह बिष्ट व सिपाही नवीन जोशी ने बुजुर्ग व उसके साथ आए दामाद रिंकु सिंह को समझाने की कोशिश की और समस्या की लिखित शिकायत देने को  कहा। बुजुर्ग ने कहा कि उसके पड़ोसी व पुत्र उसके साथ मारपीट करते हैं। कई बार थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे तंग आकर उसे अपनी बीमार पत्नी को थाने लेकर आना पड़ा। वह अपने साथ प्रार्थना पत्रों का पुलिंदा लेकर आया था। जिसमें उसने अपने पुत्र व पड़ोसियों पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस उन प्रार्थना पत्रों की रीसिविंग मांग रही थी। लेकिन बुजुर्ग के पास कोई रीसिविंग नहीं थी।
बाद में दारोगा ने नया प्रार्थना पत्र देने को कहा और कार्रवाई करने को भरोसा दिलाया। इस पर बुजुर्ग अपनी पत्नी को बेड पर लेटाकर वापस ले गया। एसआइ ने बताया कि इससे पूर्व भी बुजुर्ग अपनी पत्नी को लाकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर चुका है। बुजुर्ग को उकसाने वाले रिश्तेदार के खिलाफ जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top