उधमसिंह नगर

नानकमत्ता में मगरमच्छ के हमले के बाद लापता किशोर का क्षत-विक्षत शव मिला

रुद्रपुर। नानकमत्ता में तीन दिन पहले मगरमच्छ के हमले के बाद लापता किशोर का क्षत-विक्षत शव शनिवार को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जीत गौडी गांव के समीप देवहा नदी में उतराता मिला। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक अगस्त को ग्राम गोला पीपल बरकीडाड़ी निवासी दलजीत सिंह (15) अपने बड़े भाई गुरुदेव सिंह और पिता बलकार सिंह के साथ पशुओं के लिए चारा काटने नानकसागर जलाशय के पास देवहा नदी के किनारे गया था। नदी किनारे घात लगाए बैठा मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दलजीत को जबड़े में दबाकर नदी के बीच लेकर लापता हो गया। वन विभाग, जल पुलिस, पुलिस व ग्रामीण लापता किशोर की तलाश में जुट गए। शनिवार दोपहर 12 बजे जीत गौडी गांव के समीप देवहा नदी में किशोर का क्षत-विक्षत शव उतराता मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top