सोशल मीडिया वायरल

पौड़ी के स्कूल में शिक्षिकाओं ने लगाए “नाच पजामा पकड़ के” गाने पर ठुमके, वीडियो वायरल


बच्चों की पढ़ाई के समय बर्थडे पार्टी मनाने का वीडियो वायरल होने से अभिभावकों ने जताई चिंता

पौड़ी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। स्कूलों में शिक्षक बच्चों की पढ़ाई को लेकर कितनी चिंतित हैं ये वायरल वीडियो बताने के लिए काफी है। वीडियो पौड़ी मुख्यालय के एक इंटर कालजे का सोमवार का बताया जा रहा है। एक शिक्षिका के बर्थ डे की पार्टी स्कूल कक्ष में मनाई गई। शिक्षिकाओं ने गीतों पर ठुमके भी लगाए। आरोप है कि स्कूल समय का यह वीडियो है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है।
स्कूल टाइम में बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। अभिभावकों से लेकर शिक्षा विभाग के अशिकारियों तक वीडियो पहुंचा है। अभिभावक बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं। वहीं स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता मतंग मलासी ने स्कूल समय में इस तरह के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट कुशलनाथ का कहना है कि इस तरह की कार्यप्रणाली टीचरों को शोभा नहीं देती है।
वहीं शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुशवाह के हवाले से कहा गया कि जन्मदिन की पार्टी अगर मना भी है तो मध्यान भोजन व्यवस्था के तहत विधिवत बच्चों के साथ मनाया जा सकता था। शिक्षण समय में इस तरीके के आयोजन करना उचित नही है। पौड़ी मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने कहा कि वे इस वीडियो की जांच करवाएंगे। अभी उन्होंने वीडियो नहीं देखा है, लेकिन मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, cwn वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top