हरिद्वार

रुड़की में दलित युवक की संदिग्ध हालात मौत, हत्या का आरोप में ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली

पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी, पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे कोतवाली
रुड़की।
बेलडा गांव में दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज रुड़की में मित्तल टेंट हाउस के यहां काम करता है। सोमवार की रात को है बाइक से अपने काम करके गांव जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने गोबर से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर रखी थी, इसे हटाने को लेकर जब कहा गया तो उस पर सरियों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया गया और बाइक पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई गयी। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे।
ग्रामीणों कहना है की इसके पीछे गांव के कुछ दबंग लोग हैं। वहीं पुलिस ग्रामीणों को समझाने- बुझाने में लगी रही। पुलिस ने गोबर लदी ट्राली भी कब्जे में ली है। कोतवाली में भीड़ बढ़ने पर आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। एएसपी निहारिका तोमर भीड़ को समझाने का प्रयास करती रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top