उधमसिंह नगर

सुल्तानपुर पट्टी में नशेड़ी पिता ने 14 वर्षीय बेटे की हत्या की, घर में गड्ढा खोदकर शव ठिकाने लगाते पकड़ा गया

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी में नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने 14 वर्षीय बेटे की जान ले ली। वह घर में गड्ढा खोदकर शव ठिकाने लगा रहा था तभी पड़ोस में रहने वाली बच्चे की चाची ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
बृहस्पतिवार शाम प्रेमशंकर शराब पीकर घर आया तो 14 वर्षीय बेटे विवेक से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से विवेक के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रेमशंकर बच्चे को घर के आंगन में दफनाने के लिए फावड़े से गड्ढा खोदने लगा। रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाली विवेक की चाची आशा ने गड्ढा खोदने की आवाज सुनी। आशा ने आकर पूछा क्या कर रहे हो। प्रेमशंकर चीखते हुए बोला मैंने अपना बेटा मार दिया, तुझे क्या मतलब। इस पर रोते हुए आशा देवी ने पुलिस चौकी जाकर सूचना दी। कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मय पुलिस बल पहुंचे और प्रेमशंकर को हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ अन्न राम आर्य भी मौके पर पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top