हरिद्वार

विवेचना में लापरवाही पर दरोगा सस्पेंड, एक दरोगा की होगी प्रारंभिक जांच  

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डा. वी. मुरूगेशन ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए
हरिद्वार।
अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डा.वी. मुरुगेशन ने डीआईजी गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, एसएसपी अजय सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियान धोखाधड़ी एवं उद्यापन सम्बन्धी अभियोगों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की सर्किलवार विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान सभी क्षेत्राधिकारिओं ने सर्किलवार उनके क्षेत्र में 1 वर्ष से अधिक लंबित विवेचनाओं के संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को तथ्यात्मक रूप से अवगत कराया। साथ ही सर्किलों में विवेचना कर रहे उपनिरीक्षकों द्वारा अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही की समीक्षा कर विस्तृत ब्यौरा पेश किया। बैठक के दौरान एडीजी डा.वी.मुरुगेशन ने अभियान के दौरान जनपद पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्राधिकारियों को अपने सर्किल में लंबित विवेचनाओं को स्वयं मॉनिटर करने और अपने ऑफिस के मुंशी के सहारे न रहने ना रहने के निर्देश दिए। निर्देश देते हुए डा.मुरूगेशन ने कहा कि जिन विवेचकों की परफॉर्मेंस खराब है। उनकी रिपोर्ट भेजें और जो अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित करें। पीड़ित को देर से न्याय मिलने से न्याय का कोई महत्व नहीं रहता।
पुलिस का काम है कि पीड़ित व्यक्ति को न्यायालय के माध्यम से न्याय दिलाना। जिससे की आमजन का पुलिस पर विश्वास बना रहे। साथ ही पुलिस अधीक्षक अपराध नगर व देहात को निर्देशित किया कि पुलिस मुख्यालय या परिक्षेत्रीय स्तर पर जो भी अभियान चलाये जाते हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए अभियान में दिए गए बिंदुओं पर निर्धारित समय के अंदर कार्यवाही करते हुए अभियान को सफल बनाएं। अभियान केवल कागजों में नहीं चलना चाहिए। अभियान फील्ड में दिखना भी चाहिए। जनपद के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान विवेचना में लापरवाही बरतने पर कड़ा रूख अपनाते हुए एडीजी डा.वी.मुरूगेशन ने कोतवाली रुड़की में लगभग 1 वर्ष से प्रचलित धारा 420 के अभियोग में उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह को निलंबित किए जाने एवं कोतवाली ज्वालापुर में तैनात उप निरीक्षक वाजिंदर सिंह की प्रारंभिक जांच खोलने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को निर्देशित किया।
अभियान के दौरान धोखाधड़ी एवं रंगदारी के 470 अभियोगों में से 273 अभियोगों का निस्तारण किया गया साथ ही 174 अभियुक्तों को 41 सीआरपीसी का नोटिस व 78 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी, 13 अभियुक्तों द्वारा सरेण्ड़र किया गया। शेष 197 अभियोगों में विवेचना प्रचलित है। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, एसएसपी अजय सिंह एवं समस्त पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top