उधमसिंह नगर

किच्छा में विवाहिता का दुपटटे के सहारे छत से लटका मिला शव, 5 साल पहले हुई थी शादी

किच्छा। एक विवाहिता का शव उसके घर पर दुपटटे के सहारे छत से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हल्द्वानी रोड पर स्थित ग्राम रजपुरा निवासी जगमोहन सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार सुबह वह ड्यूटी पर गया था। करीब 11 बजे उसकी पत्नी राजेश्वरी (26) का शव घर की खिड़की पर टुपटटे से छत से लटकता शव मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसबीच पड़ोसियों ने देखा तो उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल सुंदरम शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। विवाहिता का पांच साल पहले विवाह हुआ था। दंपत्ति के दो बेटे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top