हरिद्वार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जाएगी जनता के बीच

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हरिद्वार में गढ़वाल मंडल के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों समेत अन्य पदाधिकारियों की बैठक ली
हरिद्वार। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कई मुद्दे बैठक में तय किए हैं, जिन्हें जनता के बीच लेकर जाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा हम भाजपा सरकार के दस साल की नाकामियों को सामने रख रहे हैं। इसमें राष्ट्रीय, प्रादेशिक मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे भी शामिल होंगे। वहीं, ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि दस-दस मुद्दों की सूची बनाकर तैयार की जाए।
बुधवार को उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में कांग्रेस के गढ़वाल मंडल के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों समेत अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों को बताया गया कि किस तरह से चुनाव में जनता के बीच में जाना है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों को दस-दस मुद्दे बनाकर पोस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाला, अंकिता हत्याकांड, जोशीमठ आपदा, केदारनाथ गर्भग्रह के अलावा कई अन्य मुद्दों को तय किया गया है, जिस लेकर जनता के बीच जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर मांगे गए चंदे का हिसाब भी मांगा जाएगा।
अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष नव प्रभात ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व जिसे तय करके चुनाव के लिए टिकट देगा, कार्यकर्ता उसके लिए जीजान से काम करेंगे। इस मौके पर प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी और अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, हरिद्वार के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, राजबीर चौहान, मुकर्रम अंसारी, अमन गर्ग, कुलदीप पंवार, संतोष आर्य, नरेंद्र विष्ट, दर्शन लाल, कुंवर सिंह सजवान, विनोद राणा, मानवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, प्रकाश रावत, संतोष सिंह बिष्ट, दिनेश गोड़, घनानंद नौटियाल, वीरेंद्र पोखरियाल, वीरेंद्र सिंह, राजवीर भंडारी, प्रवीण सिंह रावत, महावीर खारोला, अनिल रावत, मुकेश नेगी, विनोद नेगी, उत्तम सिंह असवाल, बलवीर सिंह रावत, राकेश राणा, मनदीप पटवाल, दिनेश उनियाल, अरविंद शर्मा, राहुल चौधरी, सोम त्यागी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top