नैनीताल

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर मारपीट व अपहरण का लगाया आरोप, बेतालघाट में गोली चली

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दिन हालात उस समय गरमा गए, जब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर नेता प्रतिपक्ष समेत कई कांग्रेसी नेताओं से मारपीट करने और जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने का खुला आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर संबंधित वीडियो साझा कर भाजपा की कार्यवाही की कड़ी निंदा की। भारी बारिश के बीच भीगते हुए कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन करते नजर आए।
चुनाव स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह इस मामले पर जबरदस्त आंदोलन करेगी। इधर, ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बेतालघाट ब्लॉक में भी माहौल बिगड़ गया। मतदान के दौरान यहां गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बेतालघाट से विधायक प्रमोद नैनवाल की बहू ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
दोनों घटनाओं ने चुनावी प्रक्रिया में तनाव और विवाद को बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top