मौसम

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, राज्य में आज बारिश का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। इस बीच बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब समेत तमाम चोटियों पर सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। जिससे आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। निचले इलाकों में भी पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग की ओर से आज गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान चोटियों पर हिमपात की आशंका है। जिससे समूचे प्रदेश में ठंड में इजाफा हो सकता है। प्रदेश में रविवार को सुबह से बादल मंडराते रहे। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहने से वर्षा की आशंका बनी रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक चोटियों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। पहाड़ों में तापमान में गिरावट आने से मौसम सर्द हो गया। केदारनाथ धाम में सुबह से ही मौसम ठंडा बना हुआ था और दोपहर बाद जोरदार बर्फबारी शुरू हो गई।
तीर्थयात्रियों ने इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। दोपहर बाद बदरीनाथ और हेमकुंड में बर्फबारी हुई। चमोली में निचले स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के साथ रुक-रुक कर वर्षा हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बादल विकसित होने के कारण हिमपात और ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा और चोटियों में बर्फबारी के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top