मौसम

उत्तराखंड में आज से मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम बदलेगा। बिना बारिश और बर्फबारी के पड़ रही सूखी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद है।
30 जनवरी को पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी तो 31 जनवरी से दो फरवरी तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के पर्वतीय इलाकों में बारिश एवं 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 31 जनवरी से दो जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार है। मैदानी जिलों हरिद्वार एवं यूएसनगर में मंगलवार को सुबह शाम घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top