हल्द्वानी

“भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं, जल्द भारत विश्वगुरु बनेगा”

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक लॉन्चिंग होने पर हल्द्वानी राजपुरा में मिष्ठान वितरण किया
हल्द्वानी
। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक लॉन्चिंग होने पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी राजपुरा में मिष्ठान वितरण कर वैज्ञानिकों के सफल प्रयास के लिए इसरो को शुभकामनाएं दी
संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान तीन सफलतापूर्वक लॉन्चिंग से भारत ने अंतरिक्ष यात्रा में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखकर हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरी है इस स्वर्णिम अध्याय को लिखने में भगवान के आशीर्वाद से और भारत सरकार के प्रोत्साहन से हमारे वैज्ञानिकों के त्याग तपस्या दृढ़ संकल्प समर्पण शक्ति से भारत देश ने विश्व के पटल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा और बहुत ही जल्द भारत विश्वगुरु बनेगा।
इस दौरान मिष्ठान वितरण करने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू महामंत्री चिरौंजी लाल कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक खेमराज साहू अशोक कुमार बाल्मीकि रितिक साहू जानकी कश्यप नन्दकिशोर आर्या मनीष साहू अमन कुमार सूरज मिस्त्री रोहित देव आर्यन प्रजापति कमलेश आर्या जोशना राय मुकेश कुमार सुशील राय प्रभाकर आर्या रामप्रसाद वीरू वाल्मीकि रोहतास प्रजापति दीपक कुमार पंकज कुमार नेत्रपाल संजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top