उधमसिंह नगर

उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी फ़रार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

सितारगंज ( उधम सिंह नगर)- जिला उधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र की जेल से उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी आज सुबह फ़रार जो गया।जिसके जेल व पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मचा हुआ है।फ़रार कैदी की तलाश मे पुलिस सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि फ़रार कैदी हत्या के मामले मे आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा था। फरार कैदी 55 वर्षीय जरनैल सिंह ग्राम बिचई, थाना नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) का निवासी है। सुबह वह खेतो में काम करने गया था। इस दौरान बंदीरक्षकों को चकमा देकर वह फरार हो गया। जेल अधीक्षक अनुराग मालिक के अनुसार कैदी ने सफेद कुर्ता पायजामा व सिर पर सफेद काली चेकदार पगड़ी पहन रखी है। उसके फरार होने के बाद तत्काल सितारगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। बॉर्डर को सील करते हुए चेकिंग हुई, साथ ही निकटवर्ती बॉर्डर थानों को तथा कंट्रोल रूम को इस सूचना से अवगत कराया गया है।जैसे ही मामले की सूचना जेल प्रशासन को लगी वैसे ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया । सूचना पर जनपद पुलिस के थानों की पुलिस फरार सजायाफ्ता कैदी की तलाश में जुट गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 11 बजे 10 कैदी जेल भूमि पर काम करने के लिए गये। तबसे एक कैदी फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार करीब ढ़ाई साल से सितारगंज सेंट्रल जेल में बिचई(नानकमत्ता) कैदी हत्या की सजा काट रहा था। सूचना पर जनपद की पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है।
सितारगंज, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर और पंतनगर थाना पुलिस वाहनों और जंगलों में फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है। एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया जेल प्रशासन ने कैदी के फरार होने की सूचना दी है।कैदी की खोजबीन के लिए टीमें लगाई गई हैं. इसके अलावा जनपद पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा जल्द ही फरार कैदी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top