उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड पुलिस में 32 दरोगा बने इंस्पेक्टर, 2008-09 बैच को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में गुरुवार को 32 दरोगाओं को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया। इनमें 27 सिविल पुलिस और पांच एलआईयू के दरोगा शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, सिविल पुलिस में 2008-09 बैच के दरोगाओं को पहली बार प्रमोशन मिला है।


प्रमोशन पाने वाले सिविल पुलिस के दरोगाओं में विकास कुमार, टीकम सिंह चौहान, मदन मोहन भट्ट, कमल सिंह कोरंगा, दीवान सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह चौहान, विपिन बहुगुणा, मनमोहन सिंह रावत, मदन मोहन जोशी, प्रदीप सिंह रावत, राजेश पांडे, धर्मेंद्र सिंह रौतेला, योगेश दत्त, कैलाश चंद्र जोशी, श्वेता नेगी, मनोज रावत, भगवान सिंह महर, भाष्कर थपलियाल, अशोक कश्यप, अनुरोध व्यास, देवेंद्र गौरव, हरेंद्र सिंह नेगी, चेतन रावत, सरिता शाह, अनिल उपाध्याय, संजय मिश्रा और प्रशांत बहुगुणा शामिल हैं।
वहीं, एलआईयू में शांति बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट, विकास नौटियाल, संतोष कुमार भट्ट और सूरत को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन सभी दरोगाओं को उनकी वरिष्ठता और प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उत्तराखंड पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित थी, जिससे दरोगाओं में निराशा थी। प्रमोशन मिलने से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है और सभी पदोन्नत अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top