मौसम

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने और बारिश का यलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ ही मौसम करवट बदल सकता है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही शनिवार को प्रदेश में भारी वर्षा-बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, कल से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। जिसके चलते ओलाव़ष्टि व वर्षा की आशंका बन रही है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top