राजनीति

महंगाई से महिलाओं का घर चलाना हुआ मुश्किल:- हेमा भंडारी

हरिद्वार- आम आदमी पार्टी की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। बढ़ती महंगाई के चलते महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। दूध , दही जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी केंद्र सरकार टैक्स ले रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर घर की सारी कमाई चली जाती है। युवा बेरोजगार है। यदि ऐसे ही सब चलता रहा तो आने वाला समय और विकट होने वाला है। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब में जनता को निशुल्क बिजली और पानी देकर बढ़ती महंगाई के चलते जनता को राहत देने का काम कर रही है।
प्रदेश सचिव महिला मोर्चा एडवोकेट बालेश सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार मैं आज महिला पहलवान न्याय के लिए प्रदर्शन कर रही है। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जनता को राहत देने का काम किया है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को जनता पसंद कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि राज्य गठन में महिलाओं की भूमिका विशेष तौर पर रही है। आज देश में भय का वातावरण है। दैनिक उपभोग की वस्तुएं महंगी हो गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश का युवा बेरोजगार है। देश आजादी का 75 वा अमृत काल मना रहा है। परंतु देश की 83 करोड़ जनता आज भी फ्री के राशन पर निर्भर है। और दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार इसे अपनी उपलब्धि बता रही है। आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य बेहतर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है। मात्र 10 वर्षों में ही आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल पर जनता का विश्वास हासिल किया है ।आम आदमी पार्टी में ही देश का भविष्य सुरक्षित है। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा एडवोकेट बालेश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष मंयक गुप्ता, पूजा देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top