अल्मोड़ा

जागेश्वर में शौकियाथल-वृद्ध जागेश्वर मार्ग 4 दिन से बंद, 13 गांव के लिए सड़क संपर्क ठप

IMG 20261020 WA0002

जागेश्वर का शौकियाथल-वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग 4 दिन से बंद है। धोनी गांव में मलबा आने से 13 गांवों का संपर्क कटा, ग्रामीणों में भारी रोष।

जागेश्वर। उत्तराखंड के जागेश्वर क्षेत्र में स्थित शौकियाथल-वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग पिछले 4 दिनों से धोनी गांव के लहरिया नामक स्थान पर पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने के कारण यातायात ठप्प हो गया है। सड़क मार्ग बंद होने की वजह से क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

IMG 20261020 WA0000


यह मुख्य सड़क मार्ग क्षेत्र के लगभग 12 से 13 गांवों को आपस में जोड़ता है। मार्ग बंद होने के कारण इन सभी ग्रामीण इलाकों का संपर्क कट गया है। दूध, सब्जी और राशन जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए कई किलोमीटर पैदल तय करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी सुंदर सिंह बिष्ट ने बताया कि पहाड़ी से गिरे मलबे की वजह से रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जेसीबी मशीन से सड़क पर पड़ा मलबा हटवाने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों में अब भारी असंतोष और आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस व्यस्त मोटर मार्ग को खोलकर आवाजाही सुचारू नहीं की गई, तो वे विभागीय कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top