पिथौरागढ़

जागेश्वर में आज सीएम धामी करेंगे श्रावणी मेले का शुभारंभ

जागेश्वर (अल्मोड़ा) । विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में लगने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ कल 16 जुलाई को होगा। श्रावणी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज जागेश्वर पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर भी तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
व्यवस्थाओं को लेकर की विस्तृत चर्चा। जिलाधिकारी द्वारा टीआरसी जागेश्वर में ली गई। बैठक में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था, साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रसिद्ध श्रावणी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आगमन होगा। इसलिए सभी तैयारियों को चाक चौबंद किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया तथा मेले के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों को परखा।
दिए यह जरूरी निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मा0 मुख्यमंत्री के लिए मंच, टेंट बैरिकेडिंग आदि की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में देश भर से श्रद्धालुओं का आगमन होगा, इसलिए किसी भी व्यवस्था में कोई कमी न रहे। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यापारियों से भी अपील की है कि मेले की सभी व्यवस्थाओं को बनाए रखने में अपना सहयोग दें, गंदगी इधर उधर न फैलाएं एवं सभी निर्देशों का पालन करें। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देश दिए कि मेले के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था रहे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, डीएफओ हेमचंद्र गहतोड़ी, उपाध्यक्ष मंदिर समिति नवीन चंद्र भट्ट, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील राज, जैंती भनोली एनएस नगनयाल, प्रबंधक मंदिर समिति ज्योत्सना पंत, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top