उधमसिंह नगर

खटीमा में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था कलयुगी बाप, मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार

खटीमा। एक महिला ने पति पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया है।
क्षेत्र की एक महिला सोमवार को झनकईया थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान हो गई। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वह अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का दो से तीन सालों से शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 
बाप की करतूत से तंग आकर बेटी ने मां को सब बताया तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी बाप के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच दरोगा रूबी मौर्य को सौंपी गई। झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top