उधमसिंह नगर

काशीपुर में ड्यूटी करने जा रही युवती के साथ मारपीट कर दुष्कर्म

रुद्रपुर। काशीपुर में ड्यूटी करने फैक्टरी जा रही युवती के साथ मारपीट कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया उसकी बेटी महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। 25 जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे वह ड्यूटी जाने के लिए टांडा तिराहा पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बेटी की फैक्टरी के सामने स्थित दूसरी फैक्टरी में काम करने वाला धीरज निवासी नई कॉलोनी पैगा महुआखेड़ा गंज थाना आईटीआई बाइक से वहां पहुंचा। उनसे कहा कि अगर ऑटो नहीं मिल रहा है तो वह उसे फैक्टरी छोड़ देगा। इस पर बेटी बाइक पर बैठ गई।
आरोप है कि धीरज उसे पैगा चेक पोस्ट के पास एक मकान में ले गया। वहां मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के फरार होने के बाद बेटी ने उसे फोन कर जानकारी दी। इस पर वह बेटी को बदहवास हालत में टांडा तिराहा से घर लाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top