उत्तराखण्ड

कौथिग महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन, मुख्य सचिव ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

बागेश्वर- बैजनाथ में दो दिवसीय किताब कौथिग महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। कौथिग में किताबी मेले के साथ ही स्कूली बच्चों के ऐपण, सामान्य ज्ञान क्वीज, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई , साथ ही विभिन्न साहित्यकारों के पुस्तकों की परिचर्चा की गयी, मुख्य रूप से पूर्व डीजीपी अनिल रतुड़ी द्वारा लिखित उपन्यास भवर एक प्रेम कथा पर उनके साथ विस्तृत परिचर्चा की गयी। महोत्सव में प्रशासन व पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के मंदिरों एवं पर्यटक स्थलों पर लिखित कॉफी टेबल बुक का मुख्य अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पौधे भेंट किये गये।

मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव राधा रतुड़ी ने किताब कौथिग महोत्सव में लगे बुक स्टॉलों का भ्रमण किया व पुस्तकें खरीदी। उन्होंने किताब कौथिग महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रशासन व महोत्सव समिति को बधार्इ दी और कहा कि किताब कौथिग महोत्सव युवाओं, बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी अनिल रतुडी ने किताब कौथिक के आयोजन मण्डल को बधार्इ दी तथा उन्होंने विभिन्न साहित्यकार, लेखकों, रंगकर्मियों द्वारा कौथिग में भाग लेने पर उन्हें बधार्इ देते हुए आभार व्यक्त किया। 

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि किताब कौथिग का आयोजन सफल रहा इस हेतु उन्होंने आयोजग मण्डल को बधार्इ दी। उन्होंने कहा पुस्तक मेला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबों के प्रति रूचि पैदा करना है। किताब कौथिक में ऐपण, क्वीज, आर्ट आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गयी जिससे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही ऐसे गतिविधियों से बच्चों को सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सुन्दर नृत्य, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

ऐपण प्रतियोगिता में राइका पाये की प्रतिभा जोशी प्रथम, राइका पुरड़ा गायत्री द्वितीय व कण्ट्रीवार्इड कुसुम पाण्डे तृतीय स्थान पर रही, इसी तरह सामान्य ज्ञान क्वीज प्रतियोगिता में राइका वज्यूला प्रथम, राइका गरूड़ द्वितीय व खोलिया विवेकानन्द इण्टर कालेज तृतीय स्थान पर रहा। 
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top