नई दिल्ली

झुकेगा नहीं केजरीवाल…पुष्पा स्टाइल में पोस्टर में केजरीवाल को हाथ में झाड़ू को पकड़े हुए दिखाया

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच में पोस्टर वार शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ भाजपा अपने पोस्टरों में दिल्ली सरकार के घोटलों को लेकर घेरने में लगी है वहीं आम आदमी पार्टी भी इसके पलटवार में पोस्टर जारी करने लगी है। इस बार आम आदमी पार्टी का पुष्पा फिल्म वाला पोस्टर चर्चा में है। 


आम आदमी पार्टी ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को अभी हाल ही में रिलीज हुई मूवी पुष्पा के स्टाइल में खड़े हुए हैं। पोस्टर में केजरीवाल को हाथ में झाड़ू को पकड़े हुए दिखाया है। साथ ही लिखा है कि केजरीवाल झुकेगा नहीं, केजरीवाल का चार टर्म कमिंग सून भी लिखा है।
बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top