देहरादून

देहरादून में कंप्यूटर कोचिंग के लिए गई किशोरी का अपहरण, दो दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

किशोरी के बदहवास हालत में घर पहुंचने पर खुलासा, आरोपी पहले भी कर किशोरी से कर चुका है दुष्कर्म
देहरादून। घर से कंप्यूटर कोचिंग के लिए निकली किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने दो दिन तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा। दूसरे दिन वह बदहवास हालत में घर पहुंची और स्वजन को आपबीती सुनाई।
किशोरी के अनुसार, आरोपित के पास उसका अश्लील वीडियो है, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह पहले भी कई बार दुष्कर्म कर चुका है। दुष्कर्म के संबंध में किसी को बताने पर उसने किशोरी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटेलनगर कोतवाली में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कंप्यूटर की कोचिंग के लिए कांवली रोड जाती है। गत 13 जून को वह कोचिंग जाने के लिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से निकली, लेकिन रात होने पर भी नहीं लौटी। उन्होंने रातभर बेटी की खोजबीन की और सभी रिश्तेदारों से भी पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन 14 जून को शाम करीब साढ़े चार बजे किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची।
उसने बताया कि परमिंदर सिंह निवासी गांधीग्राम, कांवली रोड ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। किशोरी के अनुसार, आरोपित के पास उसका अश्लील वीडियो है, जिसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का डर दिखाकर वह पूर्व में भी उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा है। किशोरी के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित परमिंदर और उसके साथी उन पर मुकदमा दर्ज नहीं कराने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए उन्हें धमकाया भी गया, ऐसे में उन्हें आरोपितों से जान का खतरा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top