उधमसिंह नगर

रामनगर ढिकुली में प्रस्तावित जी20 मीटिंग के मेहमान पंतनगर में करेंगे लैंडिंग

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पंतनगर हवाई अड्डे के किया निरीक्षण
रुद्रपुर। जी20 मीटिंग की प्रस्तावित बैठक को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत शनिवार को पंतनगर हवाई अड्डा पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट प्रबंधन, एनएचएआई सहित तमाम संबंधित अधिकारियों को समय रहते तैयारिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा की जिस स्तर से जिसकी भी जिम्मेदारी है बिना देरी किए पूर्ण करेंगे।
यूएस नगर में जल्द ही एक दो नहीं बल्कि 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में नैनीताल जिले के रामनगर में जी20 की बैठक प्रस्तावित है।
इस बैठक में 20 वित्तीय मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर भी होंगे। इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। समिट को लेकर शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने बताया की जी20 बैठक ढिकुली रामनगर में होनी है। चीफ साइंटफिक एडवाइजर कमेटी की राऊंड टेबल यहां होगी। इसे लेकर पंतनगर से हैंडलिंग होगी। पंतनगर एयरपोर्ट से आवागमन होगा। यहां से रामनगर तक वाया सड़क भी व्यवस्था देखनी है। जिसे लेकर समंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा की विश्वस्तरीय तैयारिया चल रही हैं। इसलिए सड़क, साफ सफाई, होर्डिंग, एयरपोर्ट पर सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बैठक हुई। उन्होंने डीएम युगल किशोर पंत, एयरपोर्ट प्रबंधन, एसएसपी, एसडीएम से व्यवस्था पर नजर रखने और पूरा कराने के निर्देश दिए। एनएचएआई को सड़कों पर पैचिंग, सड़क किनारे झाड़ियां आदि सफाई रखने को कहा। इस मौके पर प्रभारी एयरपोर्ट निदेशक पीके शर्मा, एडीएम जयभारत सिंह, एसडीएम प्रत्युष सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, बीके सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top