हरिद्वार

ऑल इंडिया इनविटेशन बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट मैंस का शुभारंभ

देवभूमि कर रही है देशभर से आए बास्केटबॉल के खिलाड़ियों का स्वागत, वंदन अभिनंदन:रेखा आर्य

हरिद्वार।‌ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार के तत्वावधान में हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में तीन दिवसीय ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। पहले सत्र में तीन मैच खेले गए। जिसमें ओएनजीसी, ग्रीन आर्मी और इंडियन एयर फोर्स ने जीत हासिल की।
आल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल मेन्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच ओएनजीसी और चंडीगढ़ के बीच खेला गया । ओएनजीसी 85 -78 से जीत हासिल की। ओएनजीसी के मानिक ने सर्वाधिक 36 अंक प्राप्त किए। दूसरा मैच ईस्टर्न रेलवे कोलकाता और ग्रीन आर्मी के बीच खेला गया। 101-78 स्कोर के साथ ग्रीन आर्मी ने जीत हासिल की नल्ला गुरु ने 42 अंक प्राप्त किए।‌ तीसरा मैच इंडियन एयर फोर्स और रेड आर्मी के बीच खेला गया। 97-88 के अंतर से इंडियन एयर फोर्स ने जीत हासिल की। इंडियन एयर फोर्स के जोगेंद्र 43 अंक हासिल किए।

इसके पूर्व प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या , हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ओर पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने दीप प्रज्वलित कर किया।
ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ पर पहुँची उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओ से जहाँ स्थानीय खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म मिलता है और खिलाड़ी कुछ ना कुछ नया सीखते है तो वही प्रदेश की भी ब्रांडिंग होती है, सरकार का हमेशा यह प्रयास रहता है कि सरकार और प्रदेश की विभिन्न खेल एसोसिएशन प्रदेश में ऐसी प्रतियोगिताएं करते रहे ताकि खिलाड़ियों को मौका मिलता रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके अतिथि के तौर पर हरिद्वार पहुँचे पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से शहर की गरिमा बढ़ती है और खिलाड़ियों को नए मौके ओर ओर प्रेरणा मिलती है ओर युवाओ की प्रेरणा जगाने के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय है।
वही प्रतियोगिता में ओएनजीसी टीम की तरफ से हरिद्वार पहुँचे अर्जुन पुरस्कार विजेता विशेष भृगुवंशी ने कहा कि सबसे पहले वे हरिद्वार की जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया है इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को मैच की प्रैक्टिस होती रहती है और उनके खेल में और सुधार आता है। आयोजन समिति के सचिव संजय चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की 8 टीमें प्रतिभाग कर रही है जिनमें ओएनजीसी, ईस्टन रेलवे, आर्मी ग्रीन, दिल्ली रोवर्स, पंजाब पुलिस, इंडियन एअर फोर्स, चंडीगढ़ सहित आर्मी रेड की टीम भाग ले रही है। प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। एक सत्र में तीन मैच खेले जाएंगे!!!
प्रतियोगिता का संचालन हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी द्वारा किया गया आज के इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक रानीपुर विधायक आदेश चौहान सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की के निदेशक श्री जैसी जैन उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री एचईसी कॉलिंग के प्रबंध निदेशक श्री संदीप चौधरी डीपीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अनुपम जग्गा समाजसेवी नीरज कुमार रचित कुमार डॉ अजय मलिक मोनू त्यागी पूर्व राज्य मंत्री संजय सहगल अनमोल गर्ग पार्षद अनिरुद्ध भाटी सुनील पांडे स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री मनदीप ग्रेवाल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री संजय चतुर्वेदी सुखबीर सिंह अमित शर्मा धर्मेंद्र विश्नोई विकास गर्ग शिवम आहूजा लक्ष्य टुटेजा इंद्रेश गौड़ आदि उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top