नई दिल्ली

उत्तराखंड की 45 दवा कंपनियां का लाइसेंस रद्द

दवा की क्वालिटी खराब होने पर भारत सरकार ने की देशभर में कार्यवाही

देहरादून। भारत सरकार ने खराब गुणवत्ता की दवा बनाने वाली फार्मा कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इन कंपनियों में उत्तराखंड की 45 कंपनियां हैं। आरोप है कि इनकी दवा की क्वालिटी तय मानको के अनुसार नहीं है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दवा कंपनियो का निरीक्षण किया था। इनमें बन रही दवाएं अच्छी क्वालिटी की नहीं मिली थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। कंपनियों को तुरंत दवाओं के उत्पादन को बंद करने का आदेश भी जारी किया गया है।
दवा बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। 20 दिन से देश के अलग-अलग राज्यों में डीसीजीआई की फार्मा कंपनियों का निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान जहां दवाएं तय मानकों के अनुसार नहीं मिल रही है। वहां लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह कदम उठाया गया है। जिन कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं उनमें हिमाचल प्रदेश की 70, मध्यप्रदेश की 23 और उत्तराखंड की 45 कंपनियां है। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने फार्मा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top