हरिद्वार

लिव इन रिलेशनशिप: मां से ट्रक चालक ने किया प्यार, बेटी से दुराचार, हुई एफआईआर तो हो गया फरार

पति को छोड़कर ट्रक ड्राइवर के साथ रहती है महिला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, आरोपी फरार

हरिद्वार। पति को छोड़कर ट्रक ड्राइवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की 10 साल की बेटी के साथ उसके प्रेमी ने दुष्कर्म कर दिया। लेकिन मां ने इस पर कोई एतराज नहीं जताया। तब बच्ची ने अपने पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से लक्सर क्षेत्र की रहने वाली महिला पेशे से ट्रक चालक अपने प्रेमी के साथ कनखल थाना के जमालपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला की 10 साल की बेटी भी उसके साथ थी। पिछले दिनों उसके प्रेमी ने बच्ची के साथ भी दुष्कर्म किया। लेकिन मां ने इस पर कोई एतराज नहीं जताया। बल्कि बच्ची को ही मुंह बंद रखने के लिए मजबूर किया।
बच्ची ने किसी तरह अपने पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराते हुए उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top