उत्तराखंड पुलिस

लोहाघाट में STF की बड़ी कार्रवाई: ₹25 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

चम्पावत के लोहाघाट में STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं और पुलिस ने ₹25 लाख की 4.100 किलो चरस बरामद कर एक तस्कर पकड़ा। बरेली ले जाने की तैयारी थी

हल्द्वानी। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और लोहाघाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता पाई है। टीम ने चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र से लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश सिंह तिसल्ला के रूप में हुई है, जो पंचेश्वर क्षेत्र के खतेड़ा मल्ला का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लोहाघाट क्षेत्र से चरस जुटाई थी। वह इसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली ले जाने की तैयारी कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ चल रही है। टीम चरस के स्रोत, खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों तथा आरोपी के आगे-पीछे के संपर्कों की पड़ताल कर रही है। इससे पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
एसटीएफ ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभियान तेज कर रखा है और लोगों से नशे के कारोबार की सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top