हरिद्वार

हरिद्वार में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे कारोबारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट

हरिद्वार। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे एक परचून कारोबारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने कारोबारी को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
शकुंभरी एनक्लेव कॉलोनी निवासी नितिन गर्ग की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे परचून की दुकान है। बुधवार रात को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे l जब वह अब्दुल कलाम चौक के समीप पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बाइक सवार एक बदमाश ने तुरंत ही मिर्ची पाउडर उनके मुंह पर फेंक दिया। जिससे वह झटपटा गए बदमाशों ने तुरंत ही उनसे रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
कारोबारी के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए, तुरंत ही उन्हें रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मामले की जानकारी पाकर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस कारोबारी के घर पर पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस ने कारोबारी से पूरी घटना की जानकारी ली। बदमाशों ने हजारों रुपए की लूट की है, हालांकि अभी लूट के रकम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top