धर्म-कर्म/मेले-पर्व

दक्षेश्वर के रूप में हरिद्वार में विराजमान हैं भगवान शिवः पंडित शास्त्री

हरिद्वार। श्री राधे श्याम संकीर्तन मंडली के तत्वावधान में रामनगर।कॉलोनी ज्वालापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथानव्यास श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि दक्ष प्रजापति ने सभा का आयोजन किया। सभा में ऋषि, मुनि, देवी देवता सभी उपस्थित थे। दक्ष।प्रजापति सभा में पहुंचे तो सबने उठकर उनका स्वागत किया। लेकिन  ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव तीनों देवता बैठे रहे।
भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दक्ष प्रजापति ने इसे अपना अपमान जान कर क्रोधित होकर कहा कि ब्रह्मा ने मेरा स्वागत नहीं किया, यह मेरे जन्मदाता पिता हैं। विष्णु ने मेरा स्वागत नहीं किया, वह मेरे दादाजी हैं। इन्हीं के द्वारा ब्रह्मा की उत्पत्ति हुई है। परंतु।शिव जिसको मैंने अपनी बेटी का कन्यादान दिया है। शिव ने उठ करके मेरा स्वागत नहीं किया। सदा भूत प्रेतों का संग करने वाले और श्मशान में रहने वाले शिव को क्या पता कि कैसे दूसरे सम्मान किया जाता है। दक्ष ने शिव का बहुत अपमान किया। शिव के गणों को यह सब बेहद बुरा लगा। इस पर नंदी ने दक्ष को श्राप देते हुए कहा कि दक्ष तुम बहुत मै मै करते हो जो मै मै करता है, वह बकरे की योनि में जाता है। तुम्हारे धड़ से बकरे का सिर लग जाए।
दक्ष के अनुयायियों ने भी शिव गणों को श्राप देते हुए कहा कि तुम भिक्षुक हो जाओ। भगवान शिव ने देखा कि झगड़ा ज्यादा बढ़ रहा है, तो वे कैलाश पर्वत को चले गए। शिव गण भी कैलाश पर्वत पहुंच गए। दक्ष प्रजापति ने शिव अपमान के लिए कनखल में यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में सभी को आमंत्रित किया किया। लेकिन शिव को निमंत्रण नहीं दिया। जब सती को पता चला कि उनके पिता
के यहां यज्ञ हो रहा है तो वह बिना शिव की आज्ञा के यज्ञ में पहुंच गई और शिव का अपमान देख कर यज्ञ में अपना शरीर त्याग दिया। इसका पता चलने पर शिव ने वीरभद्र को उत्पन्न किया। वीरभद्र ने यज्ञ का विघ्वंस कर दिया और दक्ष का सिर काटकर यज्ञ कुंड में स्वाहा कर दिया। सभी द्वारा की गयी।स्तुति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने प्रसन्न होकर दक्ष के धड़ से बकरे का सिर जोड़कर उन्हें जीवनदान दिया। तब भगवान नारायण प्रकट हुए।
सभी ने भगवान नारायण एवं भगवान शिव से वरदान मांगा कि आज से हरिद्वार में ही दक्षेश्वर के रूप में भगवान शिव सदा सर्वदा विराजमान हो जाएं और भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करें। तभी से भगवान दक्षेश्वर के रूप मे हरिद्वार कनखल में विराजमान है। जो भी भक्त श्रद्धा भक्ति के साथ हरिद्वार आकर भगवान शिव का पूजन करता है। भगवान शिव उनकी समस्त मनोकामना को पूर्ण कर देते है। शास्त्री ने बताया कि भगवान शिव कालों के काल महाकाल हैं। सभी को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए, हो सके तो प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। कथा के मुख्य यजमान कंचन अरोड़ा, सागर अरोड़ा, सारिका अरोड़ा, सौरभ मुद्गल, हेमलता मुद्गल, रामचंद्र जड़वानी, दीपिका अरोड़ा, वंती देवी, कमलेश अरोड़ा, आदेश चंद्र सक्सेना, ममता सक्सेना, नरेश अरोड़ा, वंदना अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, कमल अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, पंडित गणेश कोठारी, पंडित जगदीश प्रसाद खंडूरी आदि ने भागवत पूजन संपन्न किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top