हरिद्वार

पटवारी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी संजीव का मामा गिरफ्तार

रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी का मिला था जिम्मा, अब तक हो चुकी 13 गिरफ्तारी

हरिद्वार। लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता हाथ लगी।

एसआईटी द्वारा अभी तक 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त *सुरेश उर्फ मनत्तू* को हरिद्वार से दबोचा गया।

अभियुक्त सुरेश उक्त प्रकरण के *मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे का “मामा”* है जिसके द्वारा मोटी रकम के लालच में बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 20 हजार रुपए एडवांस लिए गए थे।

रिजार्ट में आए अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। विवेचना प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
सुरेश उर्फ मनत्तू पुत्र किशना निवासी ग्राम नलहेडा, सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 35 वर्ष

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू
9. दीपक एवं
10. सौरभ
11. अंकुश
12. अभयराम

13. सुरेश उर्फ मनत्तू (नया मेहमान)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top