हरिद्वार

वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम में हुआ गौ सभा का आयोजन

हरिद्वार-

वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम में गौ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के अलग-अलग राज्यों से गौ सेवक व स्थानीय संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। गौ सेवा धाम के अध्यक्ष पवन भगवा देश प्रेमी व समस्त गो सेवकों ने मुख्यमंत्री से एक एंबुलेंस की मांग की करते हुए पूर्व विधायक संजय गुप्ता को ज्ञापन
दिया है। पीड़ित घायल एक्सीडेंट गौ माताओं के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है। गौ सभा का आयोजन गौ सेवकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर बैठक की गई। गौ सेवकों का कहना है कि जैसे गौ माता पर अत्याचार हो रहा है ऐसे ही गौ सेवकों की साथ भी नाइंसाफी हो रही है। गौ सेवक चाहते हैं उनको जल्द से जल्द एक पशु वाहन की व्यवस्था कराई जाए इनको एक्सीडेंट पीड़ित घायल गोवंश को लाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिससे वह आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम के अध्यक्ष पवन भगवान ने बताया कि अगर गौ सेवा धाम को जल्द से जल्द सरकार द्वारा एक एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कराई जाती है वह कोई भी कदम उठा सकते हैं। वह अपना लक्ष्य पूरे करने के लिए आंदोलन भी कर सकते हैं। धरना भी दे सकते हैं। शासन प्रशासन को वह हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे हैं गौ सेवा धाम में उनको मदद की जाए। हरियाणा दिल्ली से चलकर आए गौ रक्षा दल हरियाणा के मेंबर बाबा अभय नाथ का गो सेवकों ने सम्मान किया। बाबा अभय नाथ नेआश्वासन दिया कि अगर हरिद्वार में पवन भगवा व उनके साथियों को किसी भी प्रकार की कोई भी आवश्यकता पड़ी पूरा दिल्ली गौ रक्षा दल हरियाणा उनका समर्थन करेगा। वह तन मन धन से उनके साथ खड़ा होगा। पशु प्रेमी सौरभ वशिष्ठ बागो वाले देवता के कार्यकर्ता अनुराग शर्मा गौरी गणपति धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु पंडित व आर्यवर्त गौशाला के अध्यक्ष बलराम कश्यप, गौरीशंकर लकी, पंडित रिशु वालिया, योगेश शर्मा, सौरभ, साजन, अंकित गुर्जर, गगन प्रजापति, सचिन, आयुष, अमन, हरिओम, दीपक चौहान सहित सैकड़ों गौ सेवक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top