नैनीताल

वन विभाग द्वारा अतिक्रमण को लेकर जारी नोटिस से भड़के व्यापारियों की महापंचायत

व्यापारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की

भीमताल(नैनीताल)- वन विभाग द्वारा अतिक्रमण को लेकर जारी नोटिस से भड़के व्यापारियों की महापंचायत कर अपनी नाराजगी जताई। जारी नोटिस से परेशान व्यापारियों ने भीमताल के रामलीला मैदान में महापंचायत की महापंचायत में नैनीताल जिले की 25 इकाइयों और व्यापारियों ने प्रतिभा किया इस मौके पर आये व्यापारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भूमि होने के बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा लाल निशान कर उनके दुकान घरों को चिन्हित कर दिया गया है जिसका वह विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भूमि पर अतिक्रमण किया है तो उसको लीज के तहत दिया जा सकता है उन्होंने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर लोगों को बेरोजगार कर रही है क्योंकि पहाड़ में रोजगार ना के बराबर है । उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं जबकि जहां भी पहाड़ी क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सड़क बनी है वह हमेशा भूस्खलन की चपेट में रही है और कभी भी सही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पहाड़ों के साथ सड़क चौड़ीकरण कर पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो कि गलत है। हाई कोर्ट द्वारा अतिक्रमण तोड़ने को लेकर जो बातें कही गई है उसमें राज्य सरकार अपना पक्ष नहीं रख रही है जिससे इन व्यापारियों में गहरा रोश व्याप्त है। उन्होंने एक रणनीति बनाने के तहत आगे को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस महापंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता वह कई दल के नेता भी शामिल हुए उन्होंने भी इन व्यापारियों के साथ देने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top