देहरादून

देहरादून झाझरा में प्राइवेट अस्पताल में महिला दारोगा की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया
देहरादून।
झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान महिला दारोगा की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गुस्साए परिजनों को शांत कराया। मृतका के देवर ने मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ झाझरा पुलिस चौकी को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, बीना धीमान (52) पत्नी अशोक कुमार निवासी मांडूवाला, झाझरा स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन में अवर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थीं। उन्हें गर्भाशय से संबंधित समस्या थी, जिसे लेकर उन्हें बीती पांच अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ। मृतका के देवर और ग्राम सभा मांडूवाला के प्रधान सुदेश कुमार धीमान ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी जांचें की गई। जिसमें सबकुछ सामान्य था, जिसके बाद ही ऑपरेशन किया गया।
मंगलवार की दोपहर दो बजे तक उनकी भाभी का स्वास्थ्य ठीक था। शाम को करीब 4:45 बजे डॉक्टर ने उन्हें सूचना दी गई कि उनकी भाभी की मृत्यु हो चुकी है। यह सुनकर उनके और परिजनों के होश उड़ गए। परिजन शव को देख बिलख-बिलख कर रोने लगे। आरोप लगाया कि अस्पताल की ओर से लापरवाही की गई। उन्होंने डॉक्टरों पर सही उपचार न करने का आरोप लगाया। कहा जब उन्होंने उपचार से संबंधित फाइल मांगी तो डॉक्टर उसे छिपाने लगे। कहा कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top