देहरादून

देहरादून-कोटि इछाड़ी डैम के पास महिंद्रा पिकअप पलटी, एक की मौत

हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर सहारनपुर मंडी आ रही थी पिकअप

देहरादून। 30 जुलाई 2023 को प्रातः 02:45 पर आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कोटि इछाड़ी डैम के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से SDRF रेस्क्यू टीम ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक पिकअप वाहन (HP 63A 3010) अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग पर पलट गया था जिसमें एक व्यक्ति सवार था और वाहन के नीचे दबा हुआ था। उक्त वाहन नेरवा हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रहा था। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वाहन के नीचे से युवक के शव को बाहर निकाला व आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:- सुधीर पुत्र श्री भगत सिंह, उम्र – 24 वर्ष, निवासी- ग्याहा, हिमाचल प्रदेश।
SDRF टीम का विवरण:-
1. अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर
2. मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह
3. कांस्टेबल विक्रम सिंह
4. कांस्टेबल प्रेम सिंह
5. कांस्टेबल अमीचंद
6. फायरमैन संदीप सिंह
7. कॉन्स्टेबल चालक विकेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top