नई दिल्ली

मैट्रोपोल शत्रु सम्पत्ति खाली कराने के नोटिस को लेकर भावुक हुए लोग

विधायक ने अक्टूबर तक का समय दिलाने का प्रयास करने का वादा किया

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में मैट्रोपोल शत्रु सम्पत्ति को खाली कराने के नोटिस के बाद क्षेत्रवासी भावुक होकर आज विधायक सरिता आर्या के पास पहुंचे। विधायक ने कहा कि डी.एम.और एस.एस.पी.से मिलकर इन्हें अक्टूबर तक का समय दिलाने का प्रयास करेंगी।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित मेट्रोपोल क्षेत्र में 134 परिवारों को चिन्हित कर प्रशासन ने 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण खाली करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को यातायात सी.ओ.प्रभारी संजय गर्ब्याल और एस.आई.दीपक बिष्ट ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर क्षेत्र में जाकर क्षेत्रवासियों को स्वयं ही मेट्रोपोल शत्रु सम्पत्ति को दो दिनों में खाली करने की चेतवानी दी। कहा कि जल्द ही क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्वाही शुरू कर दी जाएगी।
इस कार्यवाही से चिंतित महिलाएं, बुजुर्ग, पुरुष और बच्चे नगरपालिका सभागार में विधायक सरिता आर्या से मिलने पहुंच गए। फरियादी भावुक हो गये औऱ उन्होंने विधायक से इस संकट से बाहर निकालने की मांग की।
रॉयल होटल वार्ड की सभासद गज़ाला कमाल और क्षेत्रीय निवासी किशन लाल जाटव ने कहा कि काफी लंबे अर्से से सैकड़ो परिवार क्षेत्र में बसेरा कर रहे हैं, उसी क्षेत्र में कई लोगों का जन्म हुआ और कइयों की मृत्यु भी हो चुकी है। कहा कि प्रशासन द्वारा क्षेत्र से सभी को घर खाली करने के निर्देश दिए हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन ने क्षेत्रवासियों के लिए कोई उचित व्यवस्था भी नही की है, ऐसे में परिवार के सदस्यों को लेकर वह बरसात में कहाँ जाएं। उन्हें छः महीनों का समय भी नहीं दिया जा रहा।

बरसात के मौसम में बेघर नही होने देंगे : विधायक

विधायक सरिता आर्य ने कहा कि वो क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के साथ एक इंसान भी है। प्रशासन भी थोड़ी इंसानियत दिखाए और ऐसे वक्त में मैट्रोपोल निवासियों को यहां से न हटाए। उन्होंने यकीन दिलाया कि क्षेत्र की जनता को इस बरसात के मौसम में बेघर नही होने देंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top