पिथौरागढ़

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को हेरिटेज सिटी बनाया जाय: धर्म निरपेक्ष युवा मंच

प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और विभिन्न मागों के समर्थन में दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सयोंजक व मेडिकल कॉलेज वाया पाली, गर-गूठ मोटर मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला के नेतृत्व में दर्जनों लोगों का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिला व अल्मोडा नगर व आस पास के गाँवो की विभिन्न मागों को पूरा करने की पुतजोर माँग करते हुए ज्ञापन दिया।
लंबे समय से ऐतिहासिक व सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के द्वारा अल्मोड़ा जो ऐतिहासिक रूप से कुमाऊँ की संस्कृति का केंद्र रहा है। साथ ही अल्मोड़ा को एक नए आर्थिक मॉडल के रूप में उभरने के लिए सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी बनने के लिए सरकार तक इस विचार को प्रशासन के द्वारा भी पहुँचाया जाए। अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी बनाने की दिशा में मंच द्वारा लंबे समय से शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है कि अल्मोड़ा में अवस्थापना का निर्माण किया जाए,जिसके लिए अल्मोड़ा को विशेष पैकेज सरकार के द्वारा दिया जाए,इस दिशा में अल्मोड़ा में बनने वाले ड्रेनेज सिस्टम जिसमे पहले चरण का कार्य प्रारंभ हो गया है,किंतु कार्य की गति बहुत धीमी है, बरसात से पहले प्रथम का कार्य पूर्ण करने की पुतजोर माँग कि, ताकि आपदा की दृष्टि से अत्यंत सवेदनशील इंद्रा कॉलोनी, खत्याड़ी, राजपुर सहित अल्मोड़ा नगर के विभिन्न वार्डो की जनता सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने मेडिकल कॉलेज से बेस तक दस गावों को जोड़ने वाले  मोटर मार्ग का सुधारीकरण बरसात से पूर्व किया जाए। इस अवसर पर मंच के सयोंजक विनय किरौला,श्याम सिंह,मीडिया प्रभारी मयंक पंत,पंकज रौतेला,ग्राम प्रधान गर-गूठ मुकेश कुमार,पान सिंह बिष्ट,पूरन सिंह बिष्ट,कुंदन बिष्ट,सरोज देवी,प्रकाश सिंह बिष्ट,अमित बिष्ट,विजय बिष्ट,कमलेश बिष्ट,कमल बिष्ट सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top