उत्तराखण्ड

भू-धंसाव-भूस्खलन संभावनाग्रस्त इलाके चिह्नित करेंः गर्ब्याल

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने के निर्देश
नैनीताल। भविष्य में जनपद में किसी प्रकार का भू-धसाव एवं भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न न हो जिसे लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला कार्यालय नैनीताल में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने ग्राम सभा आलूखेत, ढूंगसिला, सलैड़ी भीमताल एंव अन्य क्षेत्रों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कहा कि भविष्य में भू-धसाव से कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए अधिकारी पहले से ही
अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जहां
भू-धसाव एवं भूस्खलन की सम्भावना बनी हो। गर्ब्याल ने ग्राम सभा ढुंगसिला में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन एवं आलूखेत
में भूस्खलन से आवासी भवनों को खतरे से रोकने एवं आवश्यक समाधान करने।हेतु कृषि विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियो को आज ही संयुक्त रूप से सर्वे करते हुए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए, ताकि भू-धसाव एवं भूस्खलन क्षेत्र में स्क्रबर, कलवर्ट नालियों आदि की व्यवस्था समय रहते की जा
सके। जिससे वर्षाकाल के दौरान भू-धसाव एवं भूस्खलन क्षेत्र प्रभावित न हो।
उन्होंने भीमताल में ड्रेनैज की समस्या के चलते आये दिन जलभराव की स्थिति के समाधान के लिए श्री गर्ब्याल ने सिंचाई एवं लोनिवि के अधिकारियों से सर्वे करते हुए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये ताकि जिन-जिन स्थानों परमनालों का साइज छोटा है उन स्थानों को आवश्यकता अनुसार चौड़ा किया जा सके।
जिससे की उनमें मलवा इत्यादि एकत्र न हो सके जिससे पानी की निकासी निरन्तर बनी रहे।
उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सड़कों।के निमार्ण के दौरान पानी की निकासी पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।।जिससे की पानी अनियन्त्रित होकर आबादी क्षेत्रों में न जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल
साह, लोनिवि के ईई संजय पाण्डे, एएई संजय कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार, उपनिदेशक/जिऑलजिस्ट् डॉ डीएस चन्द, अनिल कुमार वर्मा, सहायक अभियन्ता सिंचाई दिनेश सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वीके
यादव, हिमांशु उप्रैती के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top