चमोली

उत्तरकाशी भटवाड़ी के पास मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

उत्तरकाशी। देर रात्रि पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भटवाड़ी से आगे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर नीचे गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए वाहन सवारों को सकुशल बाहर निकाला। उक्त मैक्स वाहन (UA07-9631) में कुल 4 व्यक्ति सवार थे जो कि सामान्य घायल हुए थे। SDRF टीम द्वारा घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी पहुँचाया गया।
घायलों का विवरण:-
1. मैक्स चालक देवेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी सुक्की।
2. नत्थी सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ग्राम सुक्की उत्तरकाशी।
3. धीरज महेश्वरी पुत्र सुरेश महेश्वरी उम्र 29 वर्ष किच्छा उधमसिंह नगर।
4. श्री शनि गर्ग पुत्र श्री सुनील गर्ग उम्र 29 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top