हल्द्वानी

हल्द्वानी सरस मेले में माया उपाध्याय के कुमाऊंनी गीतों पर झूमे लोग

हल्द्वानी राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले के तीसरे दिन लोक गायिका माया उपाध्याय के गीतों ने समां बांधा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की अपील की।

हल्द्वानी। राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले के तीसरे दिन गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्टार नाइट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे मेला परिसर को लोकसंस्कृति के रंग में रंग दिया। उनके सुरीले कुमाऊंनी लोकगीतों पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए।
स्टार नाइट में माया उपाध्याय ने ‘हाई काकड़ी झिल मा’, ‘बेडू पाको बारामासा’, ‘काफल पाको चेता मेरी छैला’ और ‘झूली घाटा शेरदा को होटला’ जैसे लोकप्रिय गीत गाए। उनके गीतों में पहाड़ की परंपरा और लोकजीवन की जीवंत झलक देखने को मिली। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह मेला महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण कारीगरों को बड़ा बाजार देने का बेहतरीन मंच है। उन्होंने आमजन से स्टॉलों पर जाकर स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की, ताकि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत और जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय जनता ने भी इस सांस्कृतिक संध्या की खूब सराहना की और मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी में उत्साह दिखाया।
सरस मेला एक तरफ जहां पहाड़ की समृद्ध लोककला को मंच दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार को भी नई दिशा दे रहा है। जनता की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top